Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » विभावि में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 303 मरीजों की जांच

विभावि में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 303 मरीजों की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विभावि में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 303 मरीजों की जांच

हजारीबाग:विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के फिजियोथैरेपी विभाग एवं आईक्यूएसी के सहयोग से हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 12 मार्च को किया गया।शिविर के पहले दिन कुल 303 मरीजों की जांच और परामर्श दिया गया।फिजियोथैरेपी विभाग के निदेशक डॉ. उमेंद्र सिंह ने बताया कि यह शिविर कुलपति की प्रेरणा और उत्साह से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।पहले दिन विभिन्न स्टॉलों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। सामान्य चिकित्सा परामर्श में 11, नेत्र जांच में 66, दंत परामर्श में 100, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच में 43 तथा बीपी जांच में 83 लोगों की जांच की गई।इस दौरान फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों ने भी डॉक्टरों की सहायता कर अपनी सेवाएं दीं।आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में इन

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

Live Cricket

error: Content is protected !!