Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए

विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए

निजी स्कूलों की मनमानी, जाम की समस्या, स्वास्थ्य व्यवस्था और जनसुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

हजारीबाग :हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, जनसुविधा और शहर के समग्र विकास से संबंधित कई गंभीर विषय प्रमुखता से उठाए गए।

निजी स्कूलों की मनमानी पर जताई आपत्ति

बैठक के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताब, जूता और स्कूल ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने तथा री-एडमिशन फीस के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी अभिभावकों के हितों के खिलाफ है और इससे मध्यमवर्गीय एवं आम परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने मांग की कि विद्यालयों एवं संबंधित दुकानदारों की कथित साठगांठ की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अभिभावकों को अपनी सुविधा एवं आर्थिक क्षमता के अनुसार किसी भी दुकान से सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने हजारीबाग को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते वाहनों और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आम लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में उन्होंने मिशन स्कूल रोड में किए गए पिलरिंग को हटाने की मांग उठाई, ताकि सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

जर्जर पेड़ों को हटाने पर जोर

विधायक ने शहर में मौजूद सूखे एवं जर्जर पेड़ों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश और तेज हवा के दौरान ऐसे पेड़ कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसलिए नगर क्षेत्र में चिन्हित कर खतरनाक पेड़ों को शीघ्र हटाने की आवश्यकता है, ताकि जनहानि और दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने पर जोर दिया।

उन्होंने पोस्टमार्टम व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और त्वरित बनाने की आवश्यकता भी बताई, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

निजी नर्सिंग होम की जांच की मांग

बैठक में निजी नर्सिंग होमों में व्याप्त कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मनमानी शुल्क वसूली और अन्य शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मिशन स्कूल ग्राउंड के सौंदर्यीकरण पर चर्चा

इसके अतिरिक्त मिशन स्कूल ग्राउंड के सौंदर्यीकरण और वहां आधुनिक सुविधाओं के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि यह मैदान शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए इसे बेहतर सुविधाओं से विकसित किया जाना चाहिए।

उपायुक्त ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

उपायुक्त हेमंत सती ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket