Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हजारीबाग में जश्न, सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हजारीबाग में जश्न, सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

झंडा चौक पर आतिशबाजी, मिठाई और झालमुड़ी बांटकर मनाया गया उत्सव

हजारीबाग:पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद हजारीबाग में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस जीत की खुशी में देर शाम सांसद सेवा कार्यालय और झंडा चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई और झालमुड़ी का वितरण किया गया, वहीं आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोशन हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।

मीडिया से बातचीत में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बंगाल की जनता ने सत्ता परिवर्तन के माध्यम से बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मतदान कर विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ पर रोक लगाना प्रमुख एजेंडा रहेगा और इस दिशा में आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, विनोद झुनझुनवाला, शंकर लाल गुप्ता, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पाण्डेय, रेणुका साहू, अजय साहू, विनोद ओझा, दामोदर साव, ज्योत्सना देवी, किशोरी राणा, अशोक राम, प्रवीण सिन्हा, कृष्णा मेहता, सुमन कुमार, महेश प्रसाद, प्रकाश जायसवाल, मुकेश सोनी, बीरेंद्र कुमार बीरू, अभय शर्मा, विजय वर्मा, पप्पू प्रजापति, नरेश ठाकुर, पप्पू पासवान, तुलसी कुशवाहा, ऋषि शर्मा, श्वेता सिन्हा, गुड़िया कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!