Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल: संयोजिका ने लगाया घोटाले का आरोप

विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल: संयोजिका ने लगाया घोटाले का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल: संयोजिका ने लगाया घोटाले का आरोप

बरकट्ठा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबंधन पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश।

बरकट्ठा (हजारीबाग़) –राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकंनगांगों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर संयोजिका, सदस्यों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र बनने के बजाय भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बन चुका है।

संयोजिका के गंभीर आरोप

विद्यालय प्रबंधन समिति की संयोजिका ललिता देवी ने समिति के अध्यक्ष बंधु महतो पर मिड-डे मील में घोटाले और प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा पर ग़बन का गंभीर आरोप लगाया है।
ललिता देवी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बरकट्ठा को लिखित शिकायत में बताया कि –2 से 11 मई 2025 तक एमडीएम का सामान (राशन, फल, अंडा, कोयला, गैस) 42,165 रुपये का खरीदा गया, जबकि उनसे 58,268 रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने को कहा गया।इसी तरह जुलाई 2025 में 63,861 रुपये का बिल था, लेकिन उनसे 70,369 रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की गई।संयोजिका ने स्पष्ट किया कि बच्चों के मिड-डे मील में गड़बड़ी रोकने के लिए मामले की जांच होनी चाहिए।

ग्रामीणों के आरोप

दिलीप सिंह और उमेश राम ने कहा कि विद्यालय में सरकारी राशि की लूट-खसोट मची हुई है। विद्यालय रखरखाव एवं विकास के लिए मिलने वाले 75 हजार रुपये का बंदरबांट कर लिया जाता है।हरेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी साइकिल बांटी गई।रवि पासवान ने कहा कि पेड़ लगाने के लिए मिली 10-15 हजार रुपये की राशि में विद्यालय में सिर्फ दो पौधे और एक गमला लगाया गया, शेष राशि की निकासी कर ली गई।

मुखिया का बयान:- ग्राम पंचायत की मुखिया बसंती देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा पिछले 21 वर्षों से एक ही विद्यालय में पदस्थापित हैं। इस दौरान कई बार विकास मद की राशि में गड़बड़ी और मनमानी की शिकायतें होती रही हैं, लेकिन विभागीय कार्रवाई नहीं होने से वह लगातार भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं।

प्रधानाध्यापक का पक्ष:- आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि –
“प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी हमें नहीं होती। साइकिल वितरण एडमिशन सूची के आधार पर किया गया है।”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket