Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » लूट का ड्रामा निकला साजिश—हजारीबाग में महिला हत्याकांड में पति ही निकला मास्टरमाइंड

लूट का ड्रामा निकला साजिश—हजारीबाग में महिला हत्याकांड में पति ही निकला मास्टरमाइंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में महिला हत्याकांड का खुलासा, पति ही निकला साजिश का सूत्रधार; तीन गिरफ्तार

हजारीबाग, 2 मई: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की रात हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की घटना प्रतीत हो रहा यह मामला दरअसल पारिवारिक साजिश निकला, जिसमें मृतका के पति की ही संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे कोयला स्टेशन के समीप बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में मंजू देवी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। घटना के बाद घायल विकास के फर्दबयान पर केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले।सख्ती से पूछताछ में घायल पति विकास प्रजापति ने ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, विकास प्रजापति का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने पिता नरेश प्रजापति और सहयोगी लालेश्वर गंझू व सुनील गंझू के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत घटना को लूटपाट का रूप देने के लिए पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दंपति को निशाना बनाया और मंजू देवी को गोली मार दी। शक से बचने के लिए विकास ने खुद को भी घायल करवाया, ताकि मामला वास्तविक लगे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास प्रजापति, नरेश प्रजापति (पिता) और लालेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, इस घटना में शामिल सुनील गंझू अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार डेढ़ करोड़ की एफडी और 18.86 लाख रुपये फ्रीज, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हजारीबाग में जश्न, सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हजारीबाग में जश्न, सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी झंडा चौक पर आतिशबाजी, मिठाई और झालमुड़ी

न्यायालय मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त हेमन्त सती

न्यायालय मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त हेमन्त सती लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, विभागवार समीक्षा कर तय की प्राथमिकता हजारीबाग, 04

Live Cricket

error: Content is protected !!