Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामनवमी महासमिति ने निभाई परंपरा, झंडा चौक पर बदला गया ध्वज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी महासमिति ने निभाई परंपरा, झंडा चौक पर बदला गया ध्वज

पूजा-अर्चना के साथ झंडा परिवर्तन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

हजारीबाग: पंचमी दिन के पावन अवसर पर झंडा चौक में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना कर पुराने ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया और नए ध्वज की स्थापना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की गई। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ नए ध्वज को स्थापित किया गया। झंडा चौक पर इस आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने कहा कि झंडा पंचमी के दिन ध्वज परिवर्तन की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो आस्था और सनातन संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आगे भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाया जाएगा तथा युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि रामनवमी महोत्सव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर महासमिति के उपाध्यक्ष टिंकू कुमार, रितेश तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष यादव, रोशन यादव, रामू यादव, पूर्व अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व अध्यक्ष कुणाल यादव, पूर्व अध्यक्ष जीतू यादव सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!