Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने को प्रशासन सख्त, अखाड़ा समितियों के साथ अहम बैठक

रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने को प्रशासन सख्त, अखाड़ा समितियों के साथ अहम बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने को प्रशासन सख्त, अखाड़ा समितियों के साथ अहम बैठक

उत्तेजक गानों पर रोक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर

हजारीबाग:रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में अखाड़ा समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने आयोजकों को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप को ‘एडमिन ओनली’ मोड में संचालित करने की सलाह दी।अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने जुलूस के रूट, बैरिकेटिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में सावधानी बरतने की बात कही और धारदार हथियारों के उपयोग से बचने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी समितियों को निर्देश दिया कि जुलूस में शामिल लोगों को पहले से ही नशामुक्ति, अनुशासन एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है और इसे और बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।अंत में प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रामनवमी को लेकर महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से किया मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा

रामनवमी को लेकर महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से किया मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा हजारीबाग:आगामी

रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने को प्रशासन सख्त, अखाड़ा समितियों के साथ अहम बैठक

रामनवमी को शांतिपूर्ण बनाने को प्रशासन सख्त, अखाड़ा समितियों के साथ अहम बैठक उत्तेजक गानों पर रोक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर

रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क

रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क हजारीबाग: आगामी चैत्र रामनवमी 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने

सरहुल जुलूस का भव्य स्वागत, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने फूल बरसाकर किया सम्मान

सरहुल जुलूस का भव्य स्वागत, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने फूल बरसाकर किया सम्मान हजारीबाग:आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल के अवसर पर हजारीबाग

Live Cricket

error: Content is protected !!