Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » रामनवमी को लेकर महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से किया मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा

रामनवमी को लेकर महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से किया मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी को लेकर महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से किया मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा

हजारीबाग:आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने आज हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान लड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक को रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने एसपी अंजनी अंजन को विधिवत निमंत्रण पत्र भेंट किया और भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित भी किया।

मुलाकात के दौरान रामनवमी जुलूस, शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने पर्व के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया।

वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भी आश्वस्त किया कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।

लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी सिर्फ आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलजुलकर इस पर्व को शांतिपूर्वक और उत्साह के साथ मनाएं।

इस मुलाकात को लेकर महासमिति के सदस्यों में भी उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।इस अवसर पर पियूष सिन्हा, प्रकाश यादव, रोहित यादव, टिंकू कुमार, रितेश तिवारी, रोशन यादव, सुधीर यादव, शंकर यादव, निशी कुमार, अभिषेक कुमार, महासमिति के मीडिया प्रभारी आशीष यादव एवं यशवंत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

Live Cricket

error: Content is protected !!