Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क

रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क

हजारीबाग: आगामी चैत्र रामनवमी 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।शनिवार को रामनवमी महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने सदर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी मुन्ना सिंह को रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर निमंत्रण दिया। इस अवसर पर दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और रामनवमी पर्व की गरिमा को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इसके उपरांत महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के झंडा चौक स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें विधिवत निमंत्रण पत्र (निमंत्रण पटल) सौंपते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें भी रामनवमी के भव्य आयोजन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।महासमिति द्वारा इस वर्ष रामनवमी को भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित तरीके से मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कार्यों का विभाजन भी किया गया है, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

महासमिति की जिम्मेदार भूमिका

महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शहरवासियों ,रामभक्तों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।इस गरिमामयी अवसर पर महासमिति से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पियूष सिन्हा, प्रकाश यादव, रोहित यादव, टिंकू कुमार, रितेश तिवारी, रोशन यादव, सुधीर यादव, शंकर यादव, निशी कुमार, अभिषेक कुमार, रामनवमी महासमिति मीडिया प्रभारी आशीष यादव एवं यशवंत कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।अंत में महासमिति ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष हजारीबाग में रामनवमी का आयोजन भव्यता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket