Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का बड़ा खुलासा, सर्वे में ₹350 करोड़ की अघोषित आय का पता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का बड़ा खुलासा, सर्वे में ₹350 करोड़ की अघोषित आय का पता

रांची, बेगूसराय और गुरुग्राम में चार दिन तक चला सर्वे; कथित फर्जी कंपनियों से खरीद और वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी

रांची:-आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर किए गए चार दिवसीय सर्वे में करीब 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चलने का दावा किया गया है। जांच के दौरान कथित तौर पर कई वित्तीय अनियमितताओं और अस्तित्वहीन (Non-Existing) कंपनियों से खरीद के दस्तावेज भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने 31 जुलाई से रांची, बेगूसराय और गुरुग्राम स्थित कंपनी के परिसरों पर सर्वे शुरू किया था। व्यापारिक दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद 2 अगस्त को सर्वे की कार्रवाई समाप्त हुई।

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान में आयकर विभाग के करीब 150 अधिकारियों को लगाया गया था। जांच के दौरान कंपनी द्वारा दर्शाए गए 200 करोड़ रुपये के नकद खर्च का संतोषजनक विवरण उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

इसके अलावा जांच एजेंसी को करीब 50 करोड़ रुपये की नकदी हवाला के माध्यम से जुटाए जाने की आशंका से जुड़े तथ्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

सर्वे के दौरान कंपनी द्वारा जिन फर्मों से सामान खरीदने का दावा किया गया था, उनमें से कुछ कंपनियों का वास्तविक अस्तित्व नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि कथित Non-Existing कंपनियों के माध्यम से वित्तीय लेन-देन दिखाकर अनियमितताएं की गईं।

आयकर विभाग ने कहा है कि सर्वे के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

इसे भी पढ़े: बड़कागांव में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अज्ञात मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!