Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » राज्यपाल से मिले सांसद मनीष जायसवाल, विभावि के कुलपति नियुक्ति के लिए जताया आभार

राज्यपाल से मिले सांसद मनीष जायसवाल, विभावि के कुलपति नियुक्ति के लिए जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राज्यपाल से मिले सांसद मनीष जायसवाल, विभावि के कुलपति नियुक्ति के लिए जताया आभार!

हज़ारीबाग:-बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रांची स्थित राजभवन पहुंचकर झारखंड के राज्यपाल एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति के रूप में प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की नियुक्ति के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया।सांसद जायसवाल ने बताया कि उन्होंने 4 मार्च 2025 को राज्यपाल से मिलकर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग की थी। उन्होंने कहा, “यह निर्णय छात्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि छात्रों को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।”सांसद ने विश्वास जताया कि नए कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक, प्रशासनिक और अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने राज्यपाल से विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य आवश्यक विकास कार्यों पर भी चर्चा की।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!