Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » रांची में 18 माह की मासूम का शव नाले से बरामद दो दिन से लापता थी अदिति पांडे, परिवार में मचा कोहराम

रांची में 18 माह की मासूम का शव नाले से बरामद दो दिन से लापता थी अदिति पांडे, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में 18 माह की मासूम का शव नाले से बरामद

दो दिन से लापता थी अदिति पांडे, परिवार में मचा कोहराम

रांची:राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से दो दिन पहले लापता हुई 18 माह की बच्ची अदिति पांडे का शव मंगलवार को बरामद किया गया। मासूम बच्ची का शव गांड़ी गांव इलाके के एक नाले से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार अदिति रविवार से लापता थी। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बच्ची का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी। सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को नाले के पास कुछ कुत्ते एक जगह इकट्ठा दिखाई दिए। जब पुलिस और स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो नाले में बच्ची के शव के अवशेष मिले।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन बच्ची को घर से बाहर जाते हुए नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि अंतिम बार बच्ची को घर के अंदर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देखा गया था। फिलहाल मामला अपहरण जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसपी ने यह भी कहा कि यदि परिवार को किसी पर संदेह है तो पुलिस को जानकारी दें, ताकि उसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि जिस नाले से शव बरामद हुआ है, वह बच्ची के घर के आंगन के पास से होकर गुजरता है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार लगातार अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर प्रहार, SDPO शुभम भाउसाहेब और

रांची में 18 माह की मासूम का शव नाले से बरामद दो दिन से लापता थी अदिति पांडे, परिवार में मचा कोहराम

रांची में 18 माह की मासूम का शव नाले से बरामद दो दिन से लापता थी अदिति पांडे, परिवार में मचा कोहराम रांची:राजधानी रांची के

श्रीनगर में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार नाका चेकिंग के दौरान हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद, UAPA के तहत मामला दर्ज श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में

पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर रूप से घायल

पहाड़ी मंदिर में बाउंड्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर रूप से घायल दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रांची:राजधानी रांची

Live Cricket

error: Content is protected !!