Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची में युवती से छेड़खानी का मामला, सेना का जवान गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में युवती से छेड़खानी का मामला, सेना का जवान गिरफ्तार

रांची/Jharkhand: राजधानी रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करम टोली निवासी एक युवती ने लालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। घटना की तस्वीरें और गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है। वह हरियाणा के भिवानी जिले के तेलंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल में जवान के पद पर तैनात है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले की सूचना सेना की यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “रांची में युवती से छेड़खानी का मामला, सेना का जवान गिरफ्तार”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!