Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर जोर

रांची:राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। बैठक में कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि नई कमेटी का गठन सोच-समझकर किया गया है और सभी से चर्चा के बाद ही जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी है कि आम लोगों तक सरकार की पहुंच और आसान बनाई जाए। खासकर उन लोगों तक, जो अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाते।

उन्होंने रांची नगर निगम चुनाव का जिक्र करते हुए बताया कि इस बार कांग्रेस को 1,43,306 वोट मिले और पार्टी बहुत कम अंतर से हार गई, जो पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने मजबूती से मुकाबला किया।

कुमार राजा ने भरोसा जताया कि नई टीम पिछली कमियों को दूर कर संगठन को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि रांची की जनता का विश्वास जीतना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

बैठक में प्रदेश सचिव शबाज़ अहमद सहित महानगर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!