Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यातायात नियमों का करे पालन,नहीं तो कटेगा आपका वाहन का भी चालान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग के पीटीसी चौक पर चला सघन यातायात जांच अभियान, 150 वाहनों का काटा गया चालान

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग:हजारीबाग शहर के पीटीसी चौक पर शनिवार की शाम करीब 3 बजे यातायात विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात इंस्पेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना वैध कागजात के वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर भी सख्ती दिखाई गई। चोरी की आशंका को देखते हुए कई बाइकों की कागजात की गहन जांच भी की गई। हजारीबाग के यातायात इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 100 से 150 वाहनो का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें और वाहन के सभी वैध कागजात पूरे रखें। साथ ही अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों और अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है।यातायात इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि हजारीबाग में इस तरह का वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि चालक की अपनी सुरक्षा और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “यातायात नियमों का करे पालन,नहीं तो कटेगा आपका वाहन का भी चालान”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!