Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » मिल्लत कॉलेज परसा पर प्रशासन की नजर,अश्लील गानों पर डांस मामले में DC ने प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

मिल्लत कॉलेज परसा पर प्रशासन की नजर,अश्लील गानों पर डांस मामले में DC ने प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मिल्लत कॉलेज परसा पर प्रशासन की नजर,अश्लील गानों पर डांस मामले में DC ने प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण।

गोड्डा (झारखंड) : हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत महागामा प्रखंड के परसा गांव स्थित मिल्लत कॉलेज परसा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध इस सरकारी कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कथित तौर पर अश्लील गाने बजाए जाने और उन पर डांस कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे गरिमामय अवसर पर कॉलेज परिसर में अश्लील गीतों पर नृत्य कराया गया, जिससे शिक्षा संस्थान की मर्यादा पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराज़गी देखी गई। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2023 और 2024 में ऐसे कार्यक्रमों को लेकर आरोप लगते रहे हैं।मामले को राष्ट्रीय समाचार द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। उपायुक्त अंजली यादव ने मिल्लत कॉलेज परसा के प्राचार्य डॉ. तुषार कांत से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। उपायुक्त ने पूछा है कि किस परिस्थिति में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति दी गई, अश्लील प्रस्तुति कैसे हुई और कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी कहां थी।खबर लिखे जाने तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पूरे मामले पर जिले की नजर बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की कार्रवाई से कॉलेज की गिरती साख को कितना संभाला जा सकेगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket