Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मरीजों की शिकायतों पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने लिया संज्ञान, निजी मीडिया प्रतिनिधि को भेजा अस्पताल, वस्तु स्थिति की ली जानकारी, जाना हाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मरीजों की शिकायतों पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने लिया संज्ञान, निजी मीडिया प्रतिनिधि को भेजा अस्पताल, वस्तु स्थिति की ली जानकारी, जाना हाल

हजारीबाग –पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा ताकि वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा सके। शनिवार को विक्की कुमार धान ने अस्पताल के वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। जायजे के दौरान सबसे चिंताजनक मामला था एक मरीज जिसका सांप ने काट लिया था और जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मरीज सुबह से उपचार की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण इलाज में देरी हो रही थी। अस्पताल प्रबंधक उस समय मौजूद नहीं थे। विक्की ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी अस्पताल अधीक्षक अनुकरण पूर्ति को दूरभाष पर दी और शीघ्र उचित इलाज शुरू करने का आग्रह किया। संवाद के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए और मरीज का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। विक्की कुमार ने बताया कि डॉक्टरों और स्टाफ की समय पर उपस्थिति आवश्यक है ताकि ऐसे गंभीर मरीजों को विलंब न हो। उन्होंने कहा कि यह जायजा पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देशानुसार लिया गया है और अस्पताल की कमियों को सुधारने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। जबकि पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और अस्पताल प्रशासन से निरंतर सुधार की मांग की जाएगी ताकि सभी मरीजों को बेहतर सुविधा और उपचार मिल सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!