Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मझिआंव सीओ विवाद: पत्नी ने सरकारी आवास पर हंगामा किया, पुलिस ने हस्तक्षेप किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मझिआंव सीओ विवाद: पत्नी ने सरकारी आवास पर हंगामा किया, पुलिस ने हस्तक्षेप किया

गढ़वा में फैमिली डिस्प्यूट का मामला, पुलिस जांच में जुटी

गढ़वा:जिला के मझिआंव अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार से जुड़ा एक विवाद शनिवार की सुबह सामने आया, जब उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने सरकारी आवास परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने आवास से मौजूद एक महिला को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, सीओ की पत्नी को शनिवार तड़के अपने पति के आवास पर किसी महिला की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर वे सुबह करीब 4 बजे आवास परिसर में पहुँचीं। बताया जाता है कि उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिसके बाद आवास परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा। बाद में सीओ द्वारा शोर मचाए जाने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे, लेकिन पत्नी किसी से बात करने को तैयार नहीं थीं। इस बीच पुलिस ने वहां मौजूद महिला को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया।घटना पर गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि यह परिवार से जुड़ा मामला (फैमिली डिस्प्यूट) प्रतीत हो रहा है। “अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। यदि आवेदन आता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।सीओ की पत्नी ने कहा कि उन्हें पहले से शक था, और अब वह कानून का सहारा लेने पर विचार कर रही हैं। इधर, परिजनों ने भी निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!