Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » मंगला जुलूस के दौरान देर रात प्रशासन अलर्ट, डीआईजी-डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

मंगला जुलूस के दौरान देर रात प्रशासन अलर्ट, डीआईजी-डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मंगला जुलूस के दौरान देर रात प्रशासन अलर्ट, डीआईजी-डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण।

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग: रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देर रात मालवीय मार्ग पर उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीआईजी अंजनी झा, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती, उनके कार्यों और समन्वय की स्थिति की समीक्षा की।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें। उन्होंने आपसी समन्वय और मजबूत सूचना तंत्र पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाए और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस महकमे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से शहरवासियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket