Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट: जिलों को आवंटन जारी, भुगतान आदेश का इंतजार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट: जिलों को आवंटन जारी, भुगतान आदेश का इंतजार।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:राज्य की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी माह की राशि के लिए सभी जिलों को आवंटन जारी कर दिया है। हालांकि अब तक राज्य सरकार की ओर से भुगतान संबंधी औपचारिक निर्देश जिला प्रशासन को नहीं मिले हैं। यही कारण है कि बिल निर्माण और भुगतान प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है।

निकाय चुनाव से जुड़ी देरी की चर्चा

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के कारण भुगतान में देरी हो रही है। चर्चा है कि 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद लाभुक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो होली (4 मार्च) से पहले महिलाओं को दो माह की कुल 5,000 रुपये (प्रति माह 2,500 रुपये) मिल सकते हैं।हालांकि कुछ हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि मतदान से पहले ही राशि भेजी जा सकती है, लेकिन अभी तक भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं होने से इसकी संभावना कम मानी जा रही है।

चुनावी वादे से शुरू हुई योजना

विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू किया गया और किश्तों में राशि भेजी जाने लगी। लेकिन भुगतान नियमित मासिक आधार पर नहीं हो पाने से लाभुक महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।जिलों को आवंटन मिल चुका है, लेकिन अंतिम भुगतान आदेश का इंतजार है। अब लाखों महिलाओं की नजर सरकार के अगले निर्देश पर टिकी है, ताकि उन्हें दो महीने की लंबित राशि समय पर मिल सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!