Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Bihar » भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यवसायी पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या, शव बेलघाट गाँव में मिला

भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यवसायी पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या, शव बेलघाट गाँव में मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यवसायी पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या, शव बेलघाट गाँव में मिला

भोजपुर:मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच भोजपुर जिले से एक दोहरे हत्याकांड की दर्दनाक खबर सामने आई है। अपराधियों ने व्यवसायी पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या कर शव को सूनसान जगह फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।शुक्रवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गाँव में दोनों के शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गाँव निवासी प्रमोद कुशवाहा एवं उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा के रूप में हुई है। प्रमोद कुशवाहा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

फोन कर बुलाया गया था, फिर हत्या करने की आशंका

जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों पिता–पुत्र पियनिया बाजार स्थित अपनी मिठाई दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी का फोन आया, जिसके बाद वे बाइक से घर से निकले। सुबह बेलघाट में दोनों के शव मिले।घटनास्थल से एक बुलेट बाइक और मृतक की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। आशंका है कि अपराधियों ने बहाने से बुलाकर गोली मारी और शव फेंक दिया।

जाँच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर जाँच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

1 thought on “भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यवसायी पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या, शव बेलघाट गाँव में मिला”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket