Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामले में एक महिला ने अपने ही सगे छोटे भाई पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बड़कागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल गांव निवासी सागर कुमार रजवार की 23 वर्षीय पत्नी रेशमी कुमारी ने बड़कागांव थाने में लिखित आवेदन देकर अपने सगे छोटे भाई अर्जुन कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि 7 मई 2026 की रात लगभग 11 बजे वह अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका भाई अर्जुन कुमार घर में पहुंचा और सोने की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पीड़िता ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हजारीबाग की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीपी-5 के पास से आरोपी अर्जुन कुमार को घटना के लगभग चार घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 77/26 के तहत बीएनएस की धारा 64 में मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए हजारीबाग जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे उसके निवास स्थान चंदौल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपने छोटे भाई अर्जुन कुमार को अपने ससुराल में ही रख रही थी। आरोपी मूल रूप से बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांडतरी गांव का निवासी है।

इस पूरे मामले में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता और तेज कार्रवाई की लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। जिस तेजी से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया, उससे आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहते हैं और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों पर नकेल कसने का काम कर रहे हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!