Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » भगहर में अवैध जावा महुआ शराब का कारोबार तेज, विभाग पर उठे सवाल

भगहर में अवैध जावा महुआ शराब का कारोबार तेज, विभाग पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भगहर में अवैध जावा महुआ शराब का कारोबार तेज, विभाग पर उठे सवाल

चौपारण/हजारीबाग:चौपारण प्रखंड की भगहर पंचायत में इन दिनों अवैध जावा महुआ शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगली क्षेत्रों में भट्ठियां लगाकर बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। तैयार माल को गुप्त रास्तों से बिहार भेजे जाने की भी चर्चा है, खासकर होली को लेकर तस्करी बढ़ने की बात सामने आ रही है।कुछ माह पूर्व उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कई भट्ठियां ध्वस्त की थीं, लेकिन हाल के दिनों में कार्रवाई धीमी पड़ने से तस्करों के हौसले फिर बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों में पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों का उपयोग भट्ठियों में किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।अब रैयती जमीनों पर भी अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही हैं। मामले में उत्पाद एवं वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध शराब के इस गोरखधंधे पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket