Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में लाठीचार्ज से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पांच वाहनों में लगाई आग, शहर में तनाव।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो में लाठीचार्ज से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पांच वाहनों में लगाई आग, शहर में तनाव।

बोकारो:- लाठीचार्ज में युवक प्रेम महतो की मौत के बाद बोकारो में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बोकारो बंद का ऐलान किया और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पांच बड़े वाहनों और एक बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया गया।गुस्साए विस्थापितों ने बोकारो जनरल हॉस्पिटल को भी जाम कर दिया और दोषी अधिकारियों व जवानों के निलंबन की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बोकारो स्टील प्लांट (BSL) का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।विरोध प्रदर्शन के तहत प्रदर्शनकारियों ने BSL के मेन गेट और CEZ गेट को बंद कर दिया है।साथ ही, एडीएम बिल्डिंग और अस्पताल के सामने भी प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे प्रशासन के लिए हालात को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति को काबू में करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन शहर में तनाव अभी भी बना हुआ है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!