Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बालू पर फिर बवाल, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शीतकालीन सत्र : बालू पर फिर बवाल, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत से ही सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखे। जल नल योजना और अबुआ आवास जैसे मुद्दों पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।इससे पहले खरसावां गोलीकांड का मुद्दा उठा। खरसावां विधायक ने शहीदों की पहचान और न्यायिक आयोग के गठन की मांग रखी। जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने बताया कि आयोग ने ओडिशा और बंगाल जाकर जांच की है और यह स्वीकार किया कि लाखों लोग उस सभा में मौजूद थे। सरकार शहीदों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करेगी।उधर बालू के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।
विधायक सीपी सिंह ने 100 रुपये में 100 सीएफटी बालू देने संबंधी मंत्री के पिछले बयान को भ्रामक बताया। इस पर मंत्री योगेंद्र महतो ने अपना बयान दोहराते हुए कहा— “सरकार गुमराह नहीं कर रही है। यदि सदस्यों को सीएफटी समझ नहीं आता तो मैं स्पष्ट कर दूं कि 100 रुपये में एक ट्रैक्टर बालू मिलेगा।”इस बयान के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद ही हालात सामान्य हो पाए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!