Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बारिश थमते ही झुलसाने लगी गर्मी, 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान – जानिए आपके जिले का हाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JharkhandWeather :-बारिश थमते ही झुलसाने लगी गर्मी, 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान – जानिए आपके जिले का हाल।

रांची :-झारखंड में बीते दिनों जहां बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया था, वहीं अब सूरज ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के थमते ही तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी :-

रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। इसके बाद तापमान दो दिनों तक स्थिर रह सकता है, लेकिन गर्म हवाओं और लू के कारण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

कई जिलों में गर्मी का असर तेज :-

रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में दिन के समय सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं। गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तरों के कर्मचारियों को खासी परेशानी हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह :-

मौसम में अचानक बदलाव के चलते हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिन के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, ढीले व हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

कब मिलेगी राहत….?

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सभी जिलों की तापमान इस प्रकार:-

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!