Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुविधाओं से गदगद हुए कांवरिए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुविधाओं से गदगद हुए कांवरिए

देवघर (DEOGHAR) :देवघर में पूरे श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाला राजकीय श्रावणी मेला भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम बन चुका है। इस बार भी देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलार्पण करने पहुंच रहे हैं। 11 जुलाई से शुरू हुए श्रावणी मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर कांवरिए पैदल 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा करते हुए बाबाधाम पहुंचते हैं।श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। विशेषकर झारखंड सीमा में प्रवेश के बाद कांवरियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे श्रद्धालु देवघर प्रशासन और सरकार की व्यवस्था की तारीफ करते नहीं थक रहे।इस बार कांवरिया पथ पर कई विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें कोठिया स्थित टेंट सिटी सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशाल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जहां एक साथ 15 हजार श्रद्धालु आराम से ठहर सकते हैं। टेंट सिटी में आवास, स्वच्छ शौचालय, स्नानघर, चौबीस घंटे बिजली, चिकित्सकीय सुविधा और साफ-सफाई की व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है।श्रद्धालुओं का कहना है कि इस तरह की सुविधा उन्हें कहीं और देखने को नहीं मिली। यात्रा के दौरान कोठिया टेंट सिटी उनके लिए थकान मिटाने का केंद्र बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी श्रद्धालु यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिख रहे हैं। हर तरफ़ से “जय बाबा बैद्यनाथ” की गूंज के बीच श्रद्धालुओं के चेहरों पर सुकून और संतोष की झलक साफ देखी जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!