Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े डकैती, 4 लाख कैश व 3 किलो सोना लूटकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े डकैती, 4 लाख कैश व 3 किलो सोना लूटकर फरार

हजारीबाग (बरही):हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर करीब 4 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के तहत रखा लगभग 3 किलो सोना लूट लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी दोपहर करीब 3:19 बजे बैंक में दाखिल हुए और लगभग 10 मिनट तक अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियों और मैनेजर को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया तथा मारपीट भी की। कर्मचारियों को एक ओर खड़ा कर लॉकर खुलवाया गया और सोना व नकदी लूट ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार, दो अपराधी पहले ग्राहक बनकर करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने अंदर घुसे थे। इसके कुछ ही देर बाद दो अन्य साथी भी बैंक में प्रवेश कर गए। सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उनके पास देशी हथियार मौजूद थे।

घटना की पुष्टि बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने करते हुए बताया कि चार अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। बैंक परिसर में जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!