Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » बरही पुलिस की बड़ी सफलता: लूट की नीयत से आए चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बरही पुलिस की बड़ी सफलता: लूट की नीयत से आए चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही पुलिस की बड़ी सफलता: लूट की नीयत से आए चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र में लूट की कोशिश करने वाले चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व में हुई कई लूट और चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, 14 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना मिली कि हजारीबाग से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति बरही की ओर लूट करने के इरादे से आ रहे हैं। देवचंदा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी भागने लगे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी चारों पकड़े गए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:

1. संतोष मुंडा (25 वर्ष), पिता: सीताराम मुंडा, ग्राम गुरूडीह, थाना-कटकमसांडी – एक देशी पिस्टल, मैगजीन में 2 गोली और मोबाइल बरामद।

2. दीनानाथ बेदिया (34 वर्ष), पिता: दशरथ बेदिया, साकिन डाड़ – एक देशी कट्टा, 2 गोली 08 एमएम और मोबाइल।

3. राहुल ठाकुर (27 वर्ष), पिता: धनेश्वर ठाकुर, सरौनी – टूटा हुआ मोबाइल।

4. तुलेश्वर प्रजापति (31 वर्ष), पिता: बाढो प्रजापति, डाड़ – गिरफ्तार।

बरामद सामान में दो मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस (दो 08 एमएम, दो 7.65 एमएम) और तीन मोबाइल शामिल हैं।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही श्री अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी बरही बिनोद कुमार, अन्य पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा शामिल रही।पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जिले में चोरी, लूट व डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket