Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

बड़कागांव:क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़कागांव पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार अहले सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मूडकट्टी चौक के पास छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया।

इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 70/26 के तहत ट्रैक्टर मालिक सोहन महतो एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, चालक पुलिस वाहन को देखते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गोंदलपुरा-बादम क्षेत्र से अवैध कोयला लेकर एक ट्रैक्टर निकाला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मूडकट्टी चौक के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया और विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है, जिससे अवैध धंधों पर अंकुश लगने लगा है। आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है और लोग अब खुलकर सूचनाएं साझा कर रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!