Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार नशा कारोबार पर शिकंजा, इलेक्ट्रॉनिक तुला और स्मोक लाइटर भी बरामद

बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तुला (वजन मापने की मशीन) और एक स्मोक लाइटर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार को सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबुपारा गांव में गोन्दलपुरा जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े मकान की चारदीवारी के भीतर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि सशस्त्र बल की मदद से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाबुपारा निवासी आदित्य कुमार (24 वर्ष) के पास से लगभग 12 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तुला मशीन बरामद हुई, जबकि बादम निवासी विपिन कुमार पांडेय (24 वर्ष) के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 4 ग्राम) तथा एक ब्लू रंग का स्मोक लाइटर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 115/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) एवं 27(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में हाल के दिनों में नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार तथा बड़कागांव थाना के रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!