Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अस्नाटांड और नापोखुर्द में 40 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अस्नाटांड और नापोखुर्द में 40 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

बड़कागांव: अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम अस्नाटांड एवं ग्राम नापोखुर्द स्थित मुरली पहाड़ में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 40 क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ पाया गया, जिसे शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया था।

पुलिस ने बरामद जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए।

बड़कागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!