Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से बालू माफियाओं में हड़कंप

बड़कागांव:बड़कागांव थाना पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बादम गांव क्षेत्र में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय बालू धंधेबाजों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि बादम गांव के रास्ते कई ट्रैक्टरों से अवैध बालू ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ इलाके में छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस जवानों ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर बालू सहित बड़कागांव थाना पहुंचाया।

जब्त किए गए ट्रैक्टरों में दो हरे रंग के जॉन डियर कंपनी के ट्रैक्टर तथा एक लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर शामिल है। तीनों ट्रैक्टर बिना नंबर के पाए गए, जिससे अवैध कारोबार की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस अब ट्रैक्टर मालिकों तथा बालू धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पुलिस अब ऐसे धंधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

हाल के दिनों में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध खनन, शराब तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। उनकी सक्रियता और तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराधियों में पुलिस का भय बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध धंधों पर लगाम लग रही है।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासन अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!