Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन! दो अलग-अलग कांडों के आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से अपराधियों में मची खलबली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, दो अलग-अलग कांडों के आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान का असर, चाकूबाजी और हत्या कांड के नामजद आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत

बड़कागांव:- बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में बेचैनी बढ़ गई है और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।

पुलिस के अनुसार, बड़कागांव थाना कांड संख्या 119/26, दिनांक 03 जुलाई 2026 में दर्ज चाकूबाजी मामले के नामजद आरोपी विवेक पांडेय (18 वर्ष), पिता विजय पांडेय, निवासी ग्राम बादम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसके अलावा वर्ष 2025 में दर्ज बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25, दिनांक 15 मई 2025 के चर्चित महिला हत्या कांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी निर्मल महतो, पिता स्वर्गीय दीनू महतो, निवासी पडरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस हर लंबित मामले की समीक्षा कर कार्रवाई कर रही है और आगे भी इसी तरह अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JPSC News:JPSC जांच में बड़ा एक्शन! परीक्षा एजेंसी TDPL पर CID का छापा, 3 हिरासत में, ऑफिस सील, कई अहम दस्तावेज जब्त

JPSC जांच में बड़ा खुलासा! परीक्षा एजेंसी TDPL पर CID का छापा, 3 हिरासत में, ऑफिस सील JPSC कार्यालय के बाद अब परीक्षा आयोजित कराने

JPSC में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को CID ने लिया हिरासत में

JPSC में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को CID ने लिया हिरासत में JPSC में कथित गड़बड़ियों की जांच तेज,

बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन! दो अलग-अलग कांडों के आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सख्ती से अपराधियों में मची खलबली

बड़कागांव पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, दो अलग-अलग कांडों के आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चल

Chatra News:सीओ टंडवा, टंडवा थाना एवं पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा की संयुक्त छापेमारी, 10,000 सीएफटी बालू जब्त, अग्रिम कार्रवाई जारी।

पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौड़ा गांव में 100 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त, माफियाओं में हड़कंप सीओ टंडवा, टंडवा थाना एवं पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत

Live Cricket

error: Content is protected !!