Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई जारी, पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई जारी, पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और बड़कागांव थाना कांड संख्या 88/26 दिनांक 20 मई के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 127(2), 74, 352, 351(2), 3(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार, पिता शंकर गुप्ता, निवासी ग्राम सिकरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित लड़की के पिता ने आवेदन में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री हजारीबाग में कमरा लेकर पढ़ाई करती थी और प्रतिदिन साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। आरोप है कि ट्यूशन जाने के दौरान सत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के समीप सिकरी निवासी संदीप कुमार मोटरसाइकिल से पहुंचा और लड़की की साइकिल रोककर पिस्तौल का भय दिखाते हुए जबरन बाइक पर बैठाकर इंटर साइंस कॉलेज के पीछे ले गया।

आवेदन के अनुसार वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को अपने साथ कमरे पर ले गए।

पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी दो अन्य लोगों के साथ कमरे पर पहुंचा और गाली-गलौज, मारपीट तथा दुर्व्यवहार किया। भयभीत होकर परिवार बड़कागांव स्थित अपने घर लौट आया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर लगातार धमकी देता रहा।

थाना प्रभारी की कार्यशैली की हो रही सराहना

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि जब से दीपक कुमार सिंह ने बड़कागांव थाना प्रभारी का प्रभार संभाला है, तब से थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों का त्वरित उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी मामले में आवेदन मिलने पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा महुआ विनष्ट, 370 लीटर चुलाई शराब जब्त

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा महुआ विनष्ट, 370 लीटर चुलाई शराब जब्त हजारीबाग: जिले में अवैध शराब निर्माण

बोकारो नदी की धारा रोक हजारीबाग में चल रहा अवैध कोयले का काला खेल, जंगल बने तस्करी के सेफ कॉरिडोर

बोकारो नदी की धारा रोक हजारीबाग में चल रहा अवैध कोयले का काला खेल, जंगल बने तस्करी के सेफ कॉरिडोर हजारीबाग: जिले में अवैध कोयला

हजारीबाग पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, शहरभर में माइकिंग कर लोगों को किया जागरूक

हजारीबाग पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, शहरभर में माइकिंग कर लोगों को किया जागरूक हजारीबाग: सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक ने किया सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने किया सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा हजारीबाग: जिले में विधि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने

Live Cricket

error: Content is protected !!