Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » प्रमंडलीय आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रमंडलीय आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश

हजारीबाग:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में आंतरिक वित्तीय संसाधनों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खान, वाणिज्य कर, परिवहन, उत्पाद, निबंधन, कृषि, माप एवं तौल सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण और लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए इस माह के अंत तक लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें और इसके लिए स्पष्ट एक्शन प्लान तैयार करें। उन्होंने राज्यकर, निबंधन एवं भूमि सुधार, आरटीए तथा माप एवं तौल विभाग की लक्ष्य से कम उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुए स्थिति में सुधार के लिए कड़ी निगरानी और रणनीतिक प्रयास करने को कहा।बैठक में आयुक्त ने अवैध बालू उठाव पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए और कहा कि अवैध खनन करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारियों को वाहनों की नियमित जांच, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई और छोटे वाहनों के परमिट की सघन जांच करने का निर्देश दिया।इसके अलावा पेट्रोल पंपों के औचक निरीक्षण, नीलाम पत्र के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा भूमि व फ्लैट निबंधन से जुड़े मामलों के तेजी से निपटारे के निर्देश दिए गए, ताकि राजस्व संग्रहण में वृद्धि हो सके। बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में इन

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

Live Cricket

error: Content is protected !!