Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रतापपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी बने नए थाना प्रभारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रतापपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी बने नए थाना प्रभारी♦

प्रतापपुर: प्रतापपुर थाना में पुलिस प्रशासन स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक (SI) आलोक रंजन चौधरी को प्रतापपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया और थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की प्राथमिकता जताई।पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि प्रतापपुर क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि थाना को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और आम जनता के लिए सहज-उपलब्ध बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे आपराधिक गतिविधियों, अवैध व्यवसाय, नशा व यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “पुलिस और जनता का मजबूत समन्वय ही अपराध मुक्त समाज की नींव है।”नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने पर पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!