Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » पौंता गांव की घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

पौंता गांव की घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पौंता गांव की घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

देर रात गांव पहुंचकर परिजनों से मिले, न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा

हजारीबाग:पौंता गांव में विगत दिनों हुई दर्दनाक घटना के बाद पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं, पूरे समाज की संवेदना उनके साथ है।

मंगलवार देर रात सदर प्रखंड अंतर्गत पौंता पंचायत के पौता गांव पहुंचकर मुन्ना सिंह ने उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने इस हृदयविदारक घटना में अपने घर के तीन चिराग—दो बेटियों और एक युवक—को हमेशा के लिए खो दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मुन्ना सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जवान बच्चों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दुःख है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज हर मंच पर मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

सनिया प्रवीण के परिजनों से भी मिले

बुधवार को मुन्ना सिंह हजारीबाग के फिरदौस कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने मो. कमाल के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री स्वर्गीय सनिया प्रवीण के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पौंता जंगल में हुई यह दुखद घटना पूरे समाज को भीतर तक झकझोर देने वाली है।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

सुल्ताना गांव पहुंचकर आदिल हसन के परिवार को दी सांत्वना

इसके बाद मुन्ना सिंह कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मोहम्मद समीम के आवास पर उनके पुत्र स्वर्गीय आदिल हसन के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मुन्ना सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket