Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेलावल ओपी अंतर्गत ग्राम पबरा में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 14 मई 2026 की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पबरा में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पबरा स्थित बोंगा रोड जंगल क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अविनाश कुमार एवं संदीप कुमार उर्फ निक्की को 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ब्राउन शुगर की सप्लाई किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार द्वारा की जाती थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल थाना) कांड संख्या 70/2026, दिनांक 14.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. अविनाश कुमार, ग्राम पबरा, थाना कटकमसांडी (पेलावल ओपी), हजारीबाग

2. संदीप कुमार उर्फ निक्की, ग्राम हदारी, थाना इचाक, हजारीबाग

3. किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार, ग्राम हदारी, थाना इचाक, हजारीबाग

बरामद सामग्री

  • 169 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर
  • 2 मोबाइल फोन

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस अभियान में एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

वेद प्रकाश पांडेय की कार्यशैली की हो रही सराहना

पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय लगातार क्षेत्र में अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सक्रिय अभियान चला रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और सख्त कार्यशैली के कारण क्षेत्र में अपराधियों एवं नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेलावल ओपी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।वेद प्रकाश पांडेय समय-समय पर क्षेत्र में गश्ती, छापेमारी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आम लोगों के बीच उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है तथा जनता पुलिस की इस सक्रियता की सराहना कर रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket