Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

हजारीबाग:-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने गुरुवार को जिले में हुई दो दर्दनाक घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इन घटनाओं को सिर्फ व्यक्तिगत क्षति नहीं बल्कि समाज और व्यवस्था के लिए एक चेतावनी करार दिया। साथ ही प्रशासन से त्वरित और पारदर्शी जांच की मांग की है।मुन्ना सिंह सबसे पहले हजारीबाग शहर के जबरा मोहल्ला पहुंचे, जहां हाल ही में दिवंगत हुए स्वर्गीय प्रदीप प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदीप प्रसाद की असमय मृत्यु पूरे समाज के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई साजिश या लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।इसके बाद वह सदर प्रखंड के डंडाई गांव पहुंचे और वहां सेवानिवृत्त सैनिक स्वर्गीय अर्जुन सिंह के घर जाकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की सेवा में समर्पित किया, उसकी संदिग्ध हालात में हुई मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासन को इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करनी चाहिए।मुन्ना सिंह ने दोनों परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रशासनिक स्तर से लेकर कानूनी मोर्चे तक हर कदम पर साथ देंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!