Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो जिंदा कारतूस और अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो जिंदा कारतूस और अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

पटना सिटी, आलमगंज:- राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आलमगंज थाना क्षेत्र के भदरघाट मोड़ के पास से पुलिस ने तीन अपराधियों को दो अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ऑटो भी जब्त किया गया है, जिसमें से हथियार बरामद हुआ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार एवं पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान किशन कुमार, अंकित कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है, जो सभी पटना सिटी के निवासी हैं। इनमें से राजू कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के पास से देसी कट्टा और दूसरे के पास से देसी पिस्टल बरामद हुई है। ये हथियार ऑटो के डिक्की में छुपाकर लाए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।पटना पुलिस लगातार अपराध पर शिकंजा कसने की दिशा में सक्रिय है और इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बन रहा है।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो जिंदा कारतूस और अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज छात्र हितों की अनदेखी और करोड़ों के संभावित घोटाले को लेकर शिक्षा

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए रांची: झारखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान नई दिल्ली/रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

Live Cricket

error: Content is protected !!