Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, 72 से अधिक कारीगर शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, 72 से अधिक कारीगर शामिल

हजारीबाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। यह मेला 23 से 25 मार्च तक चलेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जनार्दन पासवान (चतरा), विधायक कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।एमएसएमई के सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं निदेशक इंद्रजीत यादव ने बताया कि मेले का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों को प्रोत्साहन देना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।मेले में 72 से अधिक कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। यह मंच कारीगरों को अपनी कला दिखाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर दे रहा है।विधायक कुमार उज्ज्वल ने इसे स्थानीय हस्तशिल्प को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया, जबकि विधायक जनार्दन पासवान ने कारीगरों को पारंपरिक कला का वाहक बताते हुए सराहना की। जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी ने लोगों से मेले में पहुंचकर कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।DC कीर्तिश्री ने कहा कि यह आयोजन कारीगरों के आर्थिक उन्नयन में सहायक है और उनके उत्पादों की गुणवत्ता सराहनीय है।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन कर कारीगरों के कार्यों की सराहना की।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!