Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीआईबी रांची का “वार्तालाप” कार्यक्रम 9 जनवरी को हजारीबाग में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीआईबी रांची का “वार्तालाप” कार्यक्रम 9 जनवरी को हजारीबाग में

हजारीबाग:भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा 9 जनवरी 2026 को हजारीबाग के होटल केनरी इन में जिले के पत्रकारों के साथ “वार्तालाप” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (VB G RAM G) 2025, चार नए श्रम संहिता 2025 और राष्ट्र गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर उसके महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।पत्र सूचना कार्यालय, रांची के प्रमुख एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं का पैनल होगा और माननीय विधायकों की भी भागीदारी रहेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. बी. शर्मा होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पीआईबी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, पूर्वी भारत के महानिदेशक टी. वी. के. रेड्डी (कोलकाता) शामिल होंगे।इसके अलावा हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बरही विधायक मनोज कुमार यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में एनयूएसआरएल रांची के सहायक प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय मयंक,आईएएनएस झारखंड प्रमुख एवं रांची प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभूनाथ तिवारी,दूरदर्शन समाचार रांची के प्रमुख दिवाकर कुमार औरबीएसएफ मेरु कैंप हजारीबाग के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह मलिक विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!