Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

हजारीबाग:हजारीबाग के पौता में हुए ट्रिपल मर्डर मामले के बाद 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस घटना के विरोध में हजारीबाग प्रेस क्लब ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मंत्री से सवाल पूछे जाने के दौरान मौजूद लोगों द्वारा दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के समय मंत्री मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से चले गए। इस घटना से पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।

प्रेस क्लब द्वारा 28 अप्रैल की रात ही सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। इसे लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से प्रेस क्लब ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब के सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता, विकास सिंह, अर्जुन सोनी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, सुबोध मिश्रा, एजाज आलम, अनिल कुमार, शशांक शेखर, अभिषेक पाण्डेय, सुशांत कुमार सोनी, भावेश मिश्रा, रूपेश कुमार सोनी, रवि शर्मा एवं फजल खान सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!