Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

लगातार अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर प्रहार, SDPO शुभम भाउसाहेब और थाना प्रभारी राकेश कुमार की सक्रियता की हो रही सराहना

सिमरिया/चतरा:जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पत्थलगड्डा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चतरा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरहेट-नावाडीह के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सिमरिया  नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चरहेट-नावाडीह इलाके में छापेमारी की, जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बारीयातु निवासी मन्नु कुमार गुप्ता (25 वर्ष), पिता चतुर्गुण साव के रूप में हुई है।

छापेमारी में बरामद सामान:पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं —

  • 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ
  • एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल
  • एक Hero Honda Splendor Plus मोटरसाइकिल

इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं 17(b), 18(b), 21(b), 25, 27, 28 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण इलाके में नशे के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है।

थाना प्रभारी राकेश कुमार की तत्परता और सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वहीं SDPO शुभम भाउसाहेब के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में SDPO सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, पत्थलगड्डा थाना प्रभारी पु.अ.नि. राकेश कुमार, स.अ.नि. घनश्याम प्रसाद सिंह सहित पत्थलगड्डा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket