Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Bihar » पटना में लालू प्रसाद से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक बताए लालू

पटना में लालू प्रसाद से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक बताए लालू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना में लालू प्रसाद से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक बताए लालू

पटना/रांची – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि “लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है।”उन्होंने आगे कहा कि “झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और सहयोग से विकास की गति और तेज होगी।”इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, परिवार के सदस्य और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket