Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Political News » निरहुआ ने खेसारी लाल का किया स्वागत, दी नसीहत; चुनाव परिणाम पर भी की बड़ी भविष्यवाणी

निरहुआ ने खेसारी लाल का किया स्वागत, दी नसीहत; चुनाव परिणाम पर भी की बड़ी भविष्यवाणी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

निरहुआ ने खेसारी लाल का किया स्वागत, दी नसीहत; चुनाव परिणाम पर भी की बड़ी भविष्यवाणी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थम चुका है, लेकिन आरोप–प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच चुनाव प्रचार से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद और Bhojpuri स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा और राजनीति में आने पर उनका स्वागत भी किया।निरहुआ ने कहा कि वह खेसारी लाल का राजनीति में स्वागत करते हैं, लेकिन साथ ही नसीहत देते हुए बोले— “आप अपने विपक्षी प्रत्याशी का विरोध कीजिए, भाजपा या मोदी-नीतीश की आलोचना कर लीजिए… लेकिन राम मंदिर का विरोध मत करिए। ऐसा करके आप खुद बता रहे हैं कि आपको राजनीति की शून्य समझ है। किसी को खुश करने के लिए बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं को आहत करना गलत है।”

 “राहुल गांधी को कहिए मछली पकड़ें…” — निरहुआ का पलटवार

राहुल गांधी के ‘रिमोट’ वाले बयान पर निरहुआ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“उन्हें कहिए कि मछली पकड़ें… उनसे कुछ होने वाला नहीं। हम बहुत सालों से उन्हें देख रहे हैं, आप भी देखिए और एन्जॉय करिए।”मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव के समय सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश करता है, जबकि बिहार में केवल NDA के शासन में ही विकास हुआ है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा— “पहले पटना एयरपोर्ट बस स्टैंड से भी खराब लगता था, आज देखिए कितना चमक रहा है।”

 “अगर ये सत्ता में आए तो फिर लौटेगा जंगलराज”

भाजपा सांसद रवि किशन को धमकाने की कोशिशों पर निरहुआ ने कहा कि विपक्षी नेता अभी से ही अपने तेवर दिखाने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया—“जब ये सत्ता में नहीं हैं तब सांसद को धमकी दे रहे हैं और राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं… सोचिए सत्ता में आए तो क्या करेंगे? ये चाहते हैं कि जंगलराज वापस लौट आए, लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।”

🔹 “NDA को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, फिर बनेगी सरकार”

निरहुआ ने दावा किया कि NDA को जनता का ‘शानदार समर्थन’ मिल रहा है और बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा—“आज ये पूछते हैं कि फैक्ट्री क्यों नहीं लगी? रोजगार क्यों नहीं मिला? तो उनकी वजह से नहीं लगा। पहले कोई घर भी बनाता था तो ये लोग रंगदारी लेने पहुंच जाते थे।”उन्होंने कहा कि NDA सरकार में कानून व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट सुधार के कारण उद्योगपति अब बिहार में निवेश के लिए तैयार हो रहे हैं।तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने वाले वादे पर भी निशाना साधते हुए निरहुआ बोले— “बिहार की जनता जानती है कि उनके ऐसे वादे कभी पूरे नहीं होने वाले।”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket