Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नामकुम थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नामकुम थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना हाजत में आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दो चौकीदारों पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेजी गई है।निलंबित पुलिसकर्मियों में निगरानी व सुरक्षा में तैनात सहायक अवर निरीक्षक प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, हवलदार गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर और आरक्षी राहुल प्रताप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो पर कार्रवाई के लिए भी अनुशंसा की गई है। मामले की जांच बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को सौंपी गई है।

क्या है मामला

एसएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साइको कुंडापूर्ती की एक महिला ने जगाई मुंडा पर अपने 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम के अपहरण और हत्या की नीयत से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान रामगढ़ के घाटों भुईयाडीह जंगल से आरोपी जगाई मुंडा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका महिला के साथ पिछले 5–6 वर्षों से संबंध था। बाद में इसकी जानकारी उसकी पत्नी को होने पर दोनों के बीच मिलना-जुलना बंद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

बेटे को जान से मारने की दी थी धमकी

बताया गया कि 1 मार्च को बीआईटी मेसरा रेल लाइन के पास दोनों की मुलाकात हुई, जहां विवाद के दौरान आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि वह किसी और से संबंध रखेगी तो उसके बेटे को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने 2 फरवरी को नामकुम के ब्यांगडीह स्थित नावामसकल स्कूल से बच्चे का अपहरण कर बाइक से भुईयाडीह जंगल ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर नामकुम थाना लाया गया था और हाजत में रखा गया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की

मृतक की पत्नी पार्वती देवी और बेटा सिंगा मुंडा ने बताया कि उन्हें सुबह साइको थाना से नामकुम थाना आने को कहा गया था। बाद में उन्हें रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर तीनों बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण का खर्च उठाने की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!