Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांग नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांग नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

हजारीबाग:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि प्रकाश सिंह एवं सामान्य प्रेक्षक अविनाश शर्मा की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अब तक संपादित निर्वाचन कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया।मतदान दिवस के दौरान विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही हेल्पलाइन कोषांग में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों का विधि-सम्मत, गंभीरतापूर्वक एवं समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया।इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के अलावा सामान्य प्रेक्षक अविनाश शर्मा, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!