Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में रविवार को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर उनसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने को कहा गया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज प्राचार्य से अनुमति लेकर वे बाहर जाकर आधार कार्ड की जेरॉक्स कॉपी करवाकर वापस लौटे। छात्रों का कहना है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

प्रवेश से वंचित छात्रों ने बताया कि उन्होंने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की लंबे समय से तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा प्रबंधन की लापरवाही और अत्यधिक सख्ती के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो गया। छात्रों ने मांग की कि यदि आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य थी, तो इसकी स्पष्ट जानकारी पहले ही प्रवेश पत्र या परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों में दी जानी चाहिए थी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर ही फोटोकॉपी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी।

घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज गेट पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल इस मामले में परीक्षा प्रबंधन या महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket